हरदोई। शहर में रविवार को लॉकडाउन का पालन कहीं धूप कहीं छांव की तर्ज पर होते दिखा। थर्मल स्क्रीनिंग के कारण रेलवेगंज क्षेत्र पूरी तरह से सील रहा। वहीं छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा व सिनेमा चौराहे पर वाहन फर्राटा भरते दिखे।
रेलवेगंज क्षेत्र से संबंधित आठ वार्डों में रविवार को थर्मल स्क्रीनिंग का अंतिम दिन था। गलियों व प्रमुख मार्गों को बैरियर लगाकर सील रखा गया। जिसके कारण लोग घरों में कैद रहे। वहीं शहर के अन्य इलाकों में दुकानें भी खुलीं और लोगों ने खरीदारी भी की।