फोटो-37- टड़ियावां में पैदल गश्त करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के साथ ही पुलिस ने इसके अनुपालन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को एसओ हरियावां अरुणेश गुप्ता की अगुवाई में पुलिस बल ने कस्बे में पैदल मार्च किया। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने व सड़कों पर अकारण न निकलने की सख्त हिदायत दी गई।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल कमलेश कुमार, एसएसआई वीरेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ बड़े चौराहा, छोटे चौराहा, स्टेशन रोड व राघौपुर रोड पर भ्रमण किया। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार सीओ एसआर कुशवाहा की अगुवाई में पुलिस ने बाइक रैली निकाली।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार एसओ अखिलेश यादव की अगुवाई में पुलिस ने नगर में बाइक रैली निकाली। संडीला में पुलिस ने बार्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बिना पास वाले वाहनों को वापस कर दिया गया। कोतवाल जगदीश सिंह ने मास्क न लगाने वालों को चेतावनी दी।
टड़ियावां में एसओ सुभाष चंद्र सरोज की अगुवाई में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई रमेश सिंह सेंगर, अवधराज सिंह यादव, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-38-0बिलग्राम में बाइक से गश्त करते सीओ एसआर कुशवाहा और कोतवाल अमरजीत सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI