फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वार्डों की पूर्णबंदी के बीच 14082 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
गली में बैरीकेडिंग के नीचे से साइकिल निकालता युवक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में पूर्णबंदी के पहले दिन नौ वार्ड शनिवार से तीन दिन के लिए सील कर दिए गए। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें भी नहीं खुलीं। स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने 2743 घरों के 14082 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। टीमों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी रहा।
विज्ञापन

जिला कोरोना फ्री घोषित हो चुका है लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी के तहत पूरे जिले के नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
अब तक जिले में संडीला, कछौना, मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम, गोपामऊ, सांडी, पाली, शाहाबाद व पिहानी कस्बों में थर्मल स्क्रीनिंग हो चुकी है। अब प्रशासन ने शहर को तीन सेक्टर में बांट दिया है। तीनों ही सेक्टर तीन-तीन दिन के लिए पूरी तरह बंद किए जा रहे हैं और इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। शनिवार को पहले सेक्टर के नौ वार्ड पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके रावत के मुताबिक सिविल लाइन पश्चिमी, नुमाइशपुरवा, बोर्डिंग हाउस, आलूथोक उत्तरी, आलूथोक दक्षिणी, देविनपुरवा, ऊंचाथोक, बैटगंज उत्तरी, सरायथोक पश्चिमी में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। दो लोगों को सामान्य बुखार से पीड़ित पाया गया। स्वास्थ्य टीम के कार्यों का निरीक्षण सीएमओ डॉ. एसके रावत, एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानीटर रविंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद, असित श्रीवास्तव आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें