फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बंदी के बाद खुला पाली, खरीददारी को निकले लोग

विज्ञापन
फोटो- 17- गुरुवार को पाली की सब्जी मंडी में खरीददारी करते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। सोमवार से बुधवार तक पूरी तरह बंद रहने के बाद गुरुवार को पाली कस्बे में आवश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गई। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सब्जी की दुकानों से लेकर बैंकों तक को खोला गया। छूट की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले और आवश्यक सामग्री की खरीददारी की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के संयुक्त निर्देशों के क्रम में सोमवार से पाली कस्बे को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। बंदी के तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की थी। इसके अलावा नगर पालिका ने पूरे कस्बे में सैनिटाइजेशन भी कराया था।
रविवार की रात अचानक पाली कस्बे को बंद करने का निर्णय लिए जाने के कारण लोगों को आवश्यक सामग्री के अभाव का सामना भी तीन दिन करना पड़ा, लेकिन सभी की बेहतरी को ध्यान में रखकर लिए गए निर्णय में हर कस्बावासी ने सहयोग किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला के निर्देश पर गुरुवार को सुबह आठ से दो बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोला गया। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ सब्जी और दूध की दुकानों पर नजर आई। नगरपालिका की टीम के अलावा पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह भी कस्बे में भ्रमण करते रहे।
इसके बावजूद सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें