फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजान : घरों में ही करें इबादत, सहरी और इफ्तार भी घर में ही

विज्ञापन
फोटो-14- बघौली थाने में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक करते सीओ अखिलेश राजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संकट के चलते इस बार नवरात्रि की तरह रमजान का त्योहार भी घरों में रहकर मनाना होगा। तरावीह की नमाज हो या फिर सहरी और इफ्तार सब कुछ सामाजिक दूरी का पालन कर घरों में ही करनी होगी। कहीं कोई गफलत या भ्रम न रहे इसलिए गुरुवार को ही जिले के अलग-अलग थानों व कोतवाली में शांति समितियों की बैठक के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सीओ अखिलेश राजन ने कहा कि अपने-अपने घरों पर रहकर नमाज अदा करें। मस्जिद के इमाम सहरी और इफ्तार की घोषणा करेंगे। थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने कहा कि रमजान में आपस में गले मिलना और हाथ मिलाने की परंपरा से सभी लोगों को बचना है। विक्टोरियागंज के पूर्व प्रधान अतीक मियां ने कहा कि सभी लोग घरों से ही इबादत करें और अल्लाह से खतरनाक बीमारी से निजात दिलाने की दुआ भी मांगे।
बैठक में मोहम्मद उबैर, जावेद अली, अल्तमस, शालिम आदि मौजूद रहे। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में घरों में ही इबादत करने पर सहमति बनी। बैठक में एसडीएम कपिल देव यादव, सीओ एसआर कुशवाहा, कोतवाल अमरजीत सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, असलम खां, अतहर अब्बास रिजवी, मो. अशरफ, अनिल राठौर, पुत्तन खां, सैय्यद बादशाह हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में आयोजित मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक में एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सामाजिक दूरी का नियम बेहद जरूरी है। इसी के चलते रमजान और तराबीह की इबादत सभी लोग अपने घरों में रहकर करें। सीओ उमाशंकर सिंह ने कहा कि कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। सभी लोग सावधानी रखें।
कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी निर्णय लिए गए हैं वह सभी के हित में हैं। बैठक में हाफिज मकसूद अली, मो. इस्लाम, सहादत हुसैन, जान मोहम्मद, रईस वारसी, मो. इरफान, मो. कमर, असीकुल कादरी, फारिक खां, अफसर खां, अकील खां आदि मौजूद रहे।
बावन प्रतिनिधि के अनुसार बावन चौकी परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने कहा कि विषम परिस्थितियों में सभी रोजेदार लॉकडाउन का पालन करें। घर से बाहर न निकलें। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बहुत महत्वपूर्ण है। कोतवाल राजेश राय ने कहा कि सभी लोग संयम से काम लें। अपने-अपने घरों में रहकर ही इबादत करें। इस दौरान डॉ. रजनीश दीक्षित ने कस्बे में सैनिटाइजेशन कराने की मांग रखी।
डिजिटल वालंटियर कैलाश सिंह ने लॉकडाउन में आवश्यक कार्यों से बाहर गए लोगों के वाहनों में पुलिस कर्मियों द्वारा सूजा घोपे जाने पर आपत्ति जताई। बैठक में बावन के प्रधान पति अनीसुल हसन, हमीद अहमद पप्पू, हाफिज उबैदुल्ला, आरिफ खां, शकुर खां, उदयभान सिंह, अजीत मिश्रा, हमीदुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने में मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम बिलग्राम कपिल देव यादव और सीओ एसआर कुशवाहा ने कहा कि मुस्लिम समाज के सभी लोग रमजान को आपसी भाईचारे के साथ घर में रहकर ही मनाएं। लॉकडाउन का पालन करें और घरों में ही नमाज अदा कर इबादत करें। बैठक में नायब तहसीलदार नितिन राजपूत, अधिशासी अधिकारी डा. प्रकाश चंद्र गोपालन आदि मौजूद रहे।

फोटो-19- शाहाबाद कोतवाली में आयोजित बैठक में बोलते एसडीएम एपी श्रीवास्तव साथ में सीओ उमाशंकर सिंह ?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें