फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें घरों में ही रहना है, कोरोना को हराना है

विज्ञापन
फोटो-6-नुमाइश चौराहे पर गुरुवार की सुबह कुछ इस तरह दिखी चहल पहल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना को हराने के लिए शहरवासियों ने लॉकडाउन के 16 दिन घरों में ही काट डाले। आगे भी इसी तरह की जागरुकता देखने को मिलेगी लेकिन हर किसी की जुबान पर लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं, इसको लेकर सवाल रहा। इधर पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से 16 वें दिन गुरुवार को भी एलर्ट दिखा।
विज्ञापन

लखनऊ रोड स्थित सब्जी मंडी में थोक विक्रेता नहीं बल्कि आम जनमानस भी थोक में आलू-प्याज आदि रखने लगे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है। किन्हीं कारणों से सब्जी न मिली तो कम से कम आलू ही खाएंगे।
लॉकडाउन के चलते दिन भर जहां शहर की सड़कें सन्नाटे में रहतीं हैं वहीं सुबह सवेरे लोगों की चहलकदमी सड़क पर होती है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ इसी तरह के दृश्य नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे के बीच देखने को मिले। सात बजते ही लोग एक बार फिर अपने घरों में हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें