फोटो-02- सीएसएन पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
- अंग्रेजी के बैंक पेपर के छात्रों ने भी परीक्षा दी
- 14 मई को इतिहास षष्ठम व भूगोल व इतिहास की परीक्षा होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ विश्व विद्यालय में स्नातक वर्ग की सम सेमेस्टर 2025 की परीक्षा में शनिवार को एलएलबी, संस्कृत और बीकॉम की परीक्षा हुई। सीएसएन पीजी कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा के साथ अंग्रेजी के बैक पेपर की परीक्षा भी ली गई। तीन पालियों में दो से अधिक परीक्षार्थियों की सीसी टीवी की निगरानी में परीक्षा ली गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक वर्ग की द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की अलग-अलग विषयों की परीक्षा जिले के सीएसएन पीजी कॉलेज समेत आर्य कन्या महाविद्यालय और जीडीसी में आयोजित हुईं। सीएसएन पीजी कॉलेज के केंद्र पर आयोजित परीक्षाओं में शनिवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई।
सुबह 8 बजे से 10:30 बजे की प्रथम पाली में एलएलबी की परीक्षा हुई। इसमें 107 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी पाली में संस्कृत के 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 11 से 12:30 बजे बीकॉम और अंग्रेजी के बैक पेपर की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बीकॉम के 12 परीक्षार्थी मौजूद रहे, जबकि अंग्रेजी के बैक पेपर देने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। तीसरी पाली में विद्यार्थियों की परीक्षा हुई है। परीक्षा प्रभारी सरिता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण हुईं हैं और अब 14 मई को परीक्षा होगी। इसमें इतिहास षष्ठम और एलएलबी, बीबीए और भूगोल की परीक्षा का आयोजन होगा।