फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की सूची न देने पर 12 प्रधानाचार्यों को नोटिस

Tue, 22 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची न देने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किया जाएगा। डीआईओएस ने एक दर्जन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दो दिन में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किए हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन


इनमें वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल के 577 और इंटरमीडिएट के 671 और वर्ष 2016-17 में हाईस्कूल के 641 और इंटरमीडिएट के 704 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिए जाने हैं। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 10 दिसंबर तक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची मांगी थी। उन्होंने सूची का सत्यापन करने का भी आदेश दिया था। मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची शासन के पोर्टल पर अपलोड करानी है।

डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि एक दर्जन स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अभी तक मेधावी छात्र-छात्राआें की सूची डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दो दिन में सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची उपलब्ध न कराने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें