फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने से त्रस्त किसानों का धरना

Tue, 22 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी व किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रय केंद्राें किसानों का धान खरीद न होने से परेशान भाकियू भानु गुट ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।  धरना सभा में भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि जनपद में जितने भी धान क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


उनमें किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। उनके धानों में कमियां बताकर उन्हें केंद्रों से लौटा दिया जाता है। इससे किसान मंडी में औने पौने दामों में धान बेचने को मजबूर हैं। सिर्फ बैनर टांगकर बिचौलियों और व्यापारियों का धान क्र य केंद्रों पर खरीदा जा रहा है। इस मौके पर पदाधिकारियों व किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मृत्युंजयराम को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राजराम गौतम, लेखराम वर्मा, सोहनलाल राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें