फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से रुपये निकालने गए वृद्ध की तबीयत बिगडने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कस्बे के बैंक आफ इंडिया में खाते से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे वृद्ध की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव बैंक के गेट के सामने रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। वृद्ध लंबे समय से बीमार था।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरीदापुर निवासी मंगूलाल (70) के पेट में गांठ थी। इसके कारण वह पिछले कई वर्ष से बीमार थे। गुरुवार को वह अपने एक पुत्र और एक भतीजे के साथ खाते से 10 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक आफ इंडिया की शाहाबाद शाखा गए थे। बैंक के बाहर लाइन में लगे रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मौके पर ही हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत किया।
शाखा प्रबंधक श्यामसुंदर ने बताया कि मंगूलाल पहले से बीमार थे। उनके कुछ परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर बैंक आए थे। गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया था और बैंककर्मी खुद उनसे आवश्यक अभिलेखों को लेने गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें