फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाइसेंस सुनसान इलाके में भंडारण का, घनी आबादी के बीच मकान में मिले पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-44-उच्चाधिकारियों को जानकारी देते सीओ सिटी और एसडीएम सदर। स्रोत स्वयं
विज्ञापन

- एसडीएम सदर और सीओ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया मामला - बड़े पैमाने परमिले पटाखों का कराया जाएगा वजन
संवाद न्यूज एजेंसीहरदोई। लाइसेंस तो आबादी से बाहर सुनसान इलाके में दुकान का था लेकिन पटाखों का भंडारण घनी आबादी के बीच मकान में कर दिया। दुकानों के सत्यापन को निकले एसडीएम सदर और सीओ सिटी को लाइसेंस में बताई गई जगह पर दुकान नहीं मिली, तो जांच हुई। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। क्षमता से ज्यादा पटाखे भंडारित किए जानेकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में पटाखे की बिक्री के 32 लाइसेंस हैं। इन दुकानों का सत्यापन शुक्रवार से शुरू हुआ है। इसी क्रम में दिलदार हुसैन के नाम से जारी लाइसेंस का सत्यापन करने एसडीएम सदर एसके मिश्रा और सीओ सिटी अंकित मिश्रा शनिवार देर शाम पहुंचे। सीओ सिटी के मुताबिक, दुकान का पता पिहानी रोड से शाहजहांपुर रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बताया गया था। मौके पर कोई नहीं मिला। इसके बाद दिलदार हुसैन और उनके परिजनों के घर जाकर जांच की गई। इस दौरान घर में ही भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिला। मकान घनीआबादी के बीच है। सीओ सिटी ने ताया कि दिलदार हुसैन के लाइसेंस में 25 पाउंड वजन तक के पटाखे भंडारित करनेकी क्षमता निर्धारित है। मौके पर मिले पटाखे इससे कहीं जयादा वजन के हैं। इनका वजन कराया जा रहा है। फिलहाल दिलदार हुसैन और उनके दो बेटों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें