डा. हरीशंकर मिश्र महाविद्यालय मलिहामऊ की ओर से
आयोजित एनएसएस शिविर में प्रौढ़ शिक्षा कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर में
ग्रामीणों को रोगों और शिक्षा के विषय में जानकारी दी गई।
शिविर में
महिलाओं और बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया गया। कार्यशाला में सुमैय्या
फातिमा, प्रतिभा वर्मा आदि के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मौजूद मुख बधिर छात्र आशीष ने संकेतों द्वारा अक्षरों व गिनतियों को सभी
छात्रों के समक्ष पेश किया। शिविर में सीएचसी के डॉक्टर भी पहुंचे।
उन्होंने मरीजों को देख कर उनको दवाइयां दी और स्वाइन फ्लू, अस्थमा, कुपोषण
आदि के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर सुरसा ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र ने
भी ग्रामीणों को बीमारियों के विषय में बताया। इस मौके पर अभय कुमार,
राहुल कुमार, कमल मिश्र, नूरी, मीनाक्षी, नफीस अहमद आदि मौजूद थे।