सहालगों का दौर और गर्मी से ट्रेनों के संचालन पर असर
पड़ने लगा है। गुरुवार को अप रूट से आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी के
बाद हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
ट्रेनों
का संचालन एक बार फिर से प्रभावित होने लगा है। सहालग और गर्मी की वजह से
ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिनमें गुरुवार को तो लखनऊ की ओर से अप
रूट पर आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों लेट रहीं। हालांकि, लेट होने का अन्य
कोई तकनीकी कारण नहीं बताया गया।
अप रूट पर 4369 त्रिवेणी एक्सप्रेस चार
घंटे, 377 पैसेंजर दो घंटे तथा 3151 सियालदह तीन घंटे लेट रही, जिससे
ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों तक प्लेटफार्म पर बैठे रहे। उधर, भीषण
गर्मी से यात्री पसीना-पसीना होते रहे।