फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के खौफ में रतजगा कर ग्रामीण

Tue, 27 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
पंजे के निशान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परसोला सहित आसपास के गांव के लोग तेंदुए के खौफ में रतजगा कर रहे हैं। लोग बच्चों को खेतों पर भी नहीं जाने दे रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुआ न होने का दावा कर रही है लेकिन जानवर कौन सा है ये स्पष्ट नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


कटरी परसोला गांव में शुक्रवार की रात में जंगली जानवर ने हमला कर भैंस को मार डाला था। इससे क्षेत्र में तेंदुआ आने की दहशत फैल गई। चार दिन से परसोला और आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। गांव के पूर्व प्रधान रतीपाल ने बताया कि परसोला समेत आसपास गांव के लोग रात भर जाग रहे हैं। ज्यादातर लोगों के घर छप्पर के बने हुए हैं। पशुओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लोग झुंड बनाकर पहरा दे रहे हैं।

मोहन पुरवा के भइया लाल का कहना है कि जानवर के हमले की आशंका से गांव के किनारे खड़ी मक्का, धान की फसलों पर रात भर नजर रखते हैं। रामेश्वर पुरवा के महेंद्र का कहना है कि तेंदुआ होने की आशंका से कटरी में दहशत व्याप्त है। बच्चों को खेतों पर नहीं जाने दिया जा रहा है। किसान भी सहमे रहते हैं। वन दरोगा महेश प्रसाद ने बताया कि अभी तक जानवर के बारे में सुराग नहीं लग सका है। उनका कहना है कि पंजों के निशान तेंदुआ के नहीं लगते हैं। जानवर कौन सा है इसकी जानकारी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें