फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जलालपुर में दिखे तेंदुआ के पगचिह्न, लोगों में दहशत

विज्ञापन
फोटो 26: जलालपुर गांव में मिले तेंदुए के पगचिह्न। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। लखीमपुर की सीमा से सटे जलालपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम मौके पर डेरा डाले है। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने पग चिह्नों को देखा और तेंदुआ होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी ने बताया कि पग चिह्नों से लगता है कि तेंदुआ का रुख मोहम्मदी लखीमपुर खीरी की तरफ है। बताया कि सुबह वह अंबारी पशु आश्रयस्थल का निरीक्षण करने गई थीं। वहीं खेतों पर काम कर रहे कुछ किसानों ने विनू के खेत में तेंदुआ देखने की बात बताई। उन्होंने बताई गई जगह के पास देखा तो तेंदुआ (लेपर्ड) के पगचिह्न भी मिले। उसका रुख मोहम्मदी रेंज की ओर है। वन विभाग की एक टीम राहुल और विपिन की अगुवाई में मौके पर तैनात कर दी गई है।
टीम नदी के रास्ते मोहम्मदी रेंज की ओर बढ़ते पगचिह्नों पर चलते हुए तेंदुए की निगरानी कर रही है। आसपास के गांव में लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया कि अकेले बाहर न निकलें। बच्चों को भी खेलने के लिए बाहर न भेजें। जानवरों को अंदर बांधें। आसपास आग आदि जलाकर ही बैठें। तेंदुआ अगर सामने आ जाए तो उसे छेड़ें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें