फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घूस न देने पर लेखपाल ने लगा दी फर्जी रिपोर्ट

Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 : शाहाबाद में शिकायते सुनते डीएम अनुनय झा व मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें
- मकान पर झुका है बिजली का खंभा, कभी भी गिर सकता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। साहब, तहसील से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक खेत पर कब्जे की शिकायत कर चुका हूं। रुपये की मांग पूरी न करने पर लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी है। यह शिकायत नई बस्ती निवासी प्रवेश ने डीएम के समक्ष दर्ज कराई। ऐसे ही कस्बा के मोहल्ला सैय्यद बाड़ा निवासी सीतापुर ने बिजली का खंभा का मकान पर झुका है जो कभी भी गिर सकता है की शिकायत दर्ज कराई।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम अनुनय झा अध्यक्षता करते हुए लोगों की शिकायतों को सुना। नई बस्ती निवासी प्रवेश ने लेखपाल पर धमकाने का भी आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने करीब 100 शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा कि भूमि संबंधी विवाद में राजस्व और पुलिस विभाग आपस में समन्वय बनाकर स्थलीय जांच कर विवाद का निस्तारण करें। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। एसडीएम अंकित तिवारी, तहसीलदार संध्या यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गैरहाजिर चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के एडीएम ने दिए निर्देश
सवायजपुर। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह और एएसपी (पश्चिमी) मार्तंड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनी। वहां कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया जा सका। एडीएम ने गैरहाजिरी पर हरपालपुर और बावन के खंड शिक्षा अधिकारी, बावन और भरखनी के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि डीएम को पत्र लिखने के निर्देश एसडीएम मयंक कुंडू को दिए। एसडीएम मयंक कुंडू, तहसीलदार विनोद कुमार, सीडीपीओ अनुराग कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें