फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भूमि की पैमाइश के लिए लेखपाल ने मांगे पांच हजार, वीडियो-ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। क्षेत्र के खेरिया गांव के लेखपाल का एक वीडियो-ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भूमि की पैमाइश के लिए लेखपाल किसान से पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो-ऑडिया तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान ने बताया कि काम कराने के लिए लेखपाल ने 2,400 रुपये पहले से ही ले लिए हैं। शाहाबाद उप जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से इसकी शिकायत भी की है।
बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो-ऑडियो में तहसील शाहाबाद में तैनात एक लेखपाल का बताया जा रहा है। वीडियो लेखपाल के घर का ही बताया जा रहा है। इसमें एक किसान ने भूमि की पैमाइश के संबंध में लेखपाल से बात की और लेखपाल ने रुपये की मांग की है। वायरल वीडियो-ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वहीं, शाहाबाद तहसील के खेरिया गांव निवासी के लक्ष्मीकांत ने बताया कि भूमि की पैमाइश के लिए लेखपाल की ओर से रुपये मांगे जाने की शिकायत एडीएम से की है।
विज्ञापन

कहा कि 50 साल से भूमि कब्जे में है। एडीएम और शाहाबाद एसडीएम ने लेखपाल पुष्पेंद्र से आख्या मांगी है। इसी सिलसिले में लेखपाल पुष्पेंद्र के शाहाबाद स्थित आवास पर मिलने गया। आरोप है कि यहां पर लेखपाल ने पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। बताया कि 2,400 रुपये लेखपाल को दे भी दिए और 2,600 रुपये काम होने के बाद देने की बात कही और इसका वीडियो बना लिया। एसडीएम पूनम भास्कर ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें