बिजली की बढ़ती मांग को काबू में करने को केंद्र
सरकार ने अब एक नया फार्मूला अपनाया है। केंद्र के निर्देश पर अब हर घर में
एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। घरों तक एलईडी बल्ब लगाने की जिम्मेदारी सरकार ने
बिजली विभाग को दी है। बिजली विभाग घर घर जाकर दो एलईडी बल्ब देगा और उसकी
वसूली बिल से की जाएगी।
योजना को लेकर फिलहाल तो जिले में लिखित आदेश आने
का इंतजार किया जा रहा है। आपूर्ति को लेकर वैसे ही देश भर में हाय तौबा
मची हुई है। ऐसे में बिजली की मांग में कमी लाने को अब केंद्र सरकार ने एक
फार्मूला निकाला है। जिसमें बिजली की खपत में कमी लाने के लिए कम से कम
प्रयोग की बात कही गई है।
इसके लिए अब उपभोक्ताओं को एलईडी बल्बों का
प्रयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी तक एलईडी बल्ब को लगाने के लिए
लोगों को जागरूक किया जा रहा, पर अब केंद्र सरकार ने एक योजना को शुरू
किया, जिसमें उपभोक्ताओं को घर घर जाकर एलईडी बल्ब दिए जाएंगे।
केंद्र
सरकार ने हर विद्युत उपभोक्ताओं को कम से कम दो एलईडी बल्बों को लगाने पर
जोर दिया है। इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने
विभाग को हर उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर दो एलईडी बल्ब देने के निर्देश दिए
हैं, जिसकी कीमत उपभोक्ताओं के बिल से जोड़ कर वसूली जाएगी।
सरकार की योजना
की जानकारी अफसरों तक पहुंच गई है। हालांकि, अभी इस बाबत जिले में कोई
लिखित आदेश नहीं आया है। अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि
योजना की जानकारी तो हुई है, पर आदेश आने पर ही उसको लागू किया जाएगा।