फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एनएसएस के बारे में युवाओं जानना होगा’

Fri, 19 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नेतृत्व की क्षमता का विकास करने को युवा कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण की शुुरुआत की गई। युवाओं को योग और क्रीड़ा प्रतियोगिताआें में प्रतिभाग के साथ ही विभागीय कार्यशैली की जानकारी भी दी जाएगी। पहले दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ होने पर युवाओं को एनएसएस के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया और युवाओं को कई प्रकार की जानकारियां दीं। युवा प्रशिक्षण में शामिल 35 युवाओं में से 12 बालिकाएं व 23 बालकों को पहले दिन शिक्षण सत्र के दौरान एनएसएस के क्रिया कलापों की जानकारी सीएसएन डिग्री कालेज के प्रोफेसर डा. डीपीएस यादव ने दी। वहीं इसके बाद युवाओं को योग की क्रियाएं भी कराईं गई।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएल शर्मा ने भी बच्चों को जानकारी दी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह, जीवाराम वर्मा, देवेश मिश्रा व रंजीत गुप्ता मौजूद थे। उधर, संडीला के छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज हसनापुर में स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गुरुवार को जिला स्काउट कमिश्नर तुलसीराम कनौजिया ने किया। इसके बाद कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


इस मौके पर कनौजिया ने कहा कि स्काउट एवं गाइड एक ऐसी संस्था है जो छात्र एवं छात्राओं में अनुशासन व देश प्रेम की शिक्षा देती है तथा देश के कुशल नागरिक का निर्माण करती है। विशिष्ट अतिथि राजीव मिश्र ने कहा कि स्काउट एवं गाइड के नियम, प्रतिज्ञा एवं प्रार्थना ही देश के प्रति सेवा भाव पैदा करती है।
इस कालेेज के स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने अपने प्रदर्शन की बदौलत जनपद का नाम मंडल स्तर तक पहुंचाया है। प्रधानाचार्य राधेश्याम वर्मा ने भी अपने विचार रख अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के टीचर मनोज कुमार व शिवाकांत कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें