फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा चौका छोड़ लाइन में लगीं महिलाएं

Fri, 19 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में होने के दावे कृषि विभाग के द्वारा किए जा रहे हैं, पर सवाल उठता है कि खाद अगर पर्याप्त मात्रा में है तो उसका वितरण क्यों नहीं हो रहा है। अगर वितरण हो रहा तो जिला मुख्यालय स्थित एग्रो सेंटर पर महिलाओं को चौका चूल्हा छोड़कर लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एग्रो सेंटर पर लगी महिलाओं की लाइन इस बात का संकेत दे रही कि कहीं न कहीं अव्यवस्थाएं जरूर हैं, जिससे महिलाओं को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उनके घर के लोग कई दिनों से खाद के लिए लाइन में लग रहे थे, पर पुरुषों की लाइन इतनी लंबी रहती है कि खाद की पर्ची कटने का नंबर नहीं आ पाया।

पड़ोस में ही महिलाओं की लाइन में कम भीड़ होने से पर्ची मिल जाती है, पर अब इस समस्या को लेकर तमाम किसानों ने महिलाओं की लाइन से पर्ची पाने के लिए महिलाओं को लाइन में लगाया है, जिससे गुरुवार को महिलाओं की लाइन भी काफी लंबी रही। शाम तक लाइन में लगने के बाद भी तमाम लोगों को पर्चियां नहीं मिल सकी। इस बाबत जिला कृषि  अधिकारी डा. वीके यादव ने दावा किया कि खाद पर्याप्त मात्रा में मुहैया है।
विज्ञापन


70 से अधिक सहकारी समितियों एवं सेंटरों पर खाद मुहैया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि सेंटरों से लेकर निजी दुकानों में कुछ स्थानों पर कालाबाजारी होेने तथा कुछ स्थानाें पर अव्यवस्थाएं होने से किसान और महिलाएं खाद के लिए धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें