फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास रात भर पड़ा रहा घायल

Tue, 11 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रतापनगर। पुलिस की लापरवाही और कागजों पर हो रही रात्रि गश्त ने रविवार को एक युवक की जान मुश्किल में डाल दी। सड़क हादसे में घायल युवक प्रताप नगर चौकी के करीब सीतापुर रोड पर रात भर पड़ा रहा। न ही उसे चौकी पुलिस ने देखा और न ही गश्ती पुलिस की नजर गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


कोतवाली बेनीगंज के रतनपुरवा निवासी अनिल पुत्र आशाराम रविवार को बाइक से हरदोई गया था। रात करीब 10 बजे वहां से घर लौट रहा था। हरदोई-सीतापुर रोड पर सुखुईपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिस जगह हादसा हुआ उससे महज दो किलोमीटर दूर बेनीगंज पुलिस चौकी है। इसके अलावा पुलिस गश्त होने का भी दावा किया जाता है।

इसके बावजूद जख्मी हालत में अनिल रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह शौच के लिए निकले सुखुईपुरवा के लोगों ने अनिल के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से कोथावा सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अनिल की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि अनिल के साथ लूटपाट हुई है।
विज्ञापन


उसकी जेब से करीब 3000 रुपये गायब हैं। लूटपाट करने वाले बदमाशों ने ही उस पर हमला किया है। प्रताप नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे में अनिल घायल हुआ है। गश्त के बारे में पूछने पर चौकी प्रभारी ने कहा कि इस तरह लोग सड़क हादसों में मरते रहते हैं, पुलिस किस किस को कहां-कहां देखेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें