फोटो-21-मांगों को लेकर ज्ञापन देने कलक्ट्रेट परिसर में आए उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के पदाधिका
- फोटो : HARDOI
बागपत में अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता ने आक्रोश जताया। पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए महासंघ जिलाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि बागपत में दाहार कचहरी से मोटरसाइकिल से जा रहे अधिवक्ता जाहिद की पुसार मार्ग पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर अभी भी हत्या अभियुक्त फरार हैं।
पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी है। पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने मांग की कि जल्द हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर मेवालाल, रमाबहोयरन मिश्रा, प्रमोद सिंह, जावेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।