फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों को साइकिल चलाने को किया प्रेरित

Wed, 05 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का बखान करने के लिए पांच से 14 अगस्त तक चलाए जाने वाले साइकिल अभियान को सफल बनाने के लिए सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अधिवक्ता चैंबर में वकीलों से मिलकर उनका भी आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारियों ने सपा सरकार की उपलब्धियों वाली प्रचार सामग्री बांटी और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की एक तरफ लहर व हवा चल रही है।

कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों और जातियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जिनका लाभ प्रदेश का हर वर्ग ले रहा है। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजीव सिंह सिंपल ने कहा कि पांच अगस्त से 14 अगस्त तक जिले की सभी तहसीलों, विधानसभाओं में गांव-गांव जाकर सभी नौजवानों, बड़े बूढ़ों को सपा की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र नाथ गुप्ता ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पाल, आदर्श श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, प्रशांत मिश्रा, राजीव कश्यप, कृष्णकांत मिश्रा, अतुल शुक्ला और राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें