हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महेंद्र दयाल ने कहा कि नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य करे। बार और बेंच एक ही है दोेनों लोग पीड़ित को न्याय दिलाते हैं।
वह शनिवार को अधिवक्ता संघ के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला जज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। अधिवक्ता संघ परिसर में हुए समारोह में न्यायमूर्ति ने कहा कि संघ की कार्यकारिणी से वकीलों को काफी उम्मींदे होंगी। नई टीम वकील व बार हित में कार्य करे। बार बेंच के मध्य टकराव न हो। ऐसा कार्य करें कि पूरे प्रदेश में जिले की बार का नाम हो।
जिला जज नरेश जैन ने अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी, महामंत्री कमलेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पाठक, उपाध्यक्ष अरविंद मौर्या, सर्वेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार सिंह, संयुक्त मंत्री पंकज सिंह, केके मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुलदीप समेत कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि बार को हड़ताल से बचना चाहिए।
अफसरों से ज्यादा से ज्यादा कार्य लें। अवध बार लखनऊ के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा ने कहा कि यह जिला उनके पूर्वजों की कर्मभूमि रहा। डीएम रमेश मिश्रा ने कहा कि जूनियर वकीलों की सीनियर्स से समय समय पर उनके अनुभवोेें का लाभ उठाना चाहिए। एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि निवर्तमान कमेटी ने बेहतर सहयोग दिया जिले की कानून व्यवस्था के संदर्भ में नई कमेटी से काफी उम्मीदें हैं।
संघ के महामंत्री रामदेव शुक्ल ने संघ की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर कार्यकाल में कराए गए कार्याें की जानकारी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेई ने कहा कि साथियों ने तीसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह अधिवक्ता साथियों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जूनियर वकीलों के लिए जल्द ही कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
नव निर्वाचित महामंत्री कमलेश पांडेय ने कह ाकि संघ की गरिमा के विरुद्ध कोई कार्य नहीं होगा।
इस मौके पर विनोद मिश्रा, रामेंद्र सिंह तोमर, सचिन सिंह, मनोहर लाल पाल, रामऔतार शुक्ला आदि ने संबोेधित किया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने आभार जताया। कार्यक्रम में न्यायिक अफसरों के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह यादव, मनोज बाजपेयी, जगन्नाथ राजवंशी, शीतला बक्श सिंह, त्रिलोकी सिंह गौर, अतुल मिश्रा, राजीव मिश्रा आदि मौजूद थे।