फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा प्रदेश का अधिवक्ता: प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
मोहल्ला सिविल लाइन स्थित प्रदेश संरक्षक के आवास पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ की बैठक को संबोधित क? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के अधिवक्ता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बढ़ती हत्या की घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में वकीलों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित प्रदेश संरक्षक के आवास पर स्वागत के बाद हुई संयुक्त अधिवक्ता महासंघ की बैठक में संघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कानून के सहारे लाखों को न्याय दिलाते हैं पर अब जब उन पर गोलियां बरसाई जा रहीं हैं तो सरकार कुछ नहीं कर रही। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग हो रही है, जिसको नहीं पूरा किया जा रहा। उन्होंने कहा कि महासंघ की मांग है कि पुलिस शिकायत प्राधिकरण प्रदेश के सभी जनपदों में गठित किया जाए।
इसको लेकर महासंघ लगातार प्रयास करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक सुख सागर मिश्रा, पीके मिश्रा, जेपी त्रिवेदी, सिद्धेश्वर नाथ शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला, जय प्रकाश गुप्ता, छविराम कुशवाहा, लखनऊ मंडल संगठन मंत्री नरेंद्र बहादुर सिंह, सचिव दिलीप राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें