नुमाइश मैदान स्थित एक गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक के निर्वाचित पदाधिकारी। स
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का त्रैमासिक निर्वाचन रविवार को हुआ। इसमें चंद्रमोहन पांडेय को अध्यक्ष और उमेश चंद्र को महामंत्री चुना गया।
रविवार को नुमाइश मैदान स्थित गेस्ट हाउस में हुए जनपदीय निर्वाचन में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र व चुनाव पर्यवेक्षक सिद्धार्थ मिश्र की देखरेख में चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने दावेदारी की। जिसमें चंद्रमोहन पांडे व रामकिशोर शामिल रहे। चंद्रमोहन को 49 व रामकिशोर को 29 वोट मिले। इसी तरह महामंत्री पद पर उमेश चंद्र व आदर्श दावेदार रहे। उमेश को 44 व आदर्श को 34 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गीता वर्मा व रामकिशोर वर्मा दावेदार रहे।
जिसमें गीता को 38 व रामकिशोर को 37 वोट मिले। एक वोट से गीता को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने वोटों की गिनती के बाद चंद्रमोहन पांडेय को अध्यक्ष, उमेश चंद्र को महामंत्री, गीता वर्मा को कोषाध्यक्ष घोषित किया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र, महामंत्री एमपी सिंह व जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित व उपाध्यक्ष अनुराग ने नवनिर्वाचितों को बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक सौरभ पांडया, आशीष अवस्थी, जय नारायण, रामकिशोर मिश्र आदि मौजूद रहे।