बार कौंसिल आफ यूपी के निर्देश पर अपनी मांगों को
लेकर जिले के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों ने प्रदेश सरकार के
खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय के सामने प्रदेश
सरकार का पुतला फूंका। उधर, संडीला में भी बार कौंसिल आफ यूपी के आह्वान पर
वकीलों ने बस स्टैंड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
बार
कौंसिल आफ यूपी के प्रदेशव्यापी सरकार विरोधी आंदोलन के क्रम में जिले के
सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिले मेें अदालती कामकाज ठप रहा। वकीलों की
हड़ताल के चलते दूरदराज से आए वादकारियों को अपने मामलों में अगली पेशी ही
लेनी पड़ी।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी व महामंत्री
कमलेश पांडे के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी
कर विरोध जताया। वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। वकीलों की
मांग कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को तत्काल लागू करें।
वकील की मृत्यु पर पांच लाख रुपये का बीमा योजना तत्काल लागू किया जाए। जूनियर
वकीलों को दो हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए, वहीं बुजुर्ग वकीलों के
लिए पेंशन योजना के गंभीर बीमारियां के इलाज की व्यवस्था की जाए। उधर,
संडीला में बार कौंसिल आफ यूपी के आह्वान पर यहां के वकीलों ने भी बस
स्टैंड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष
दिनेश दीक्षित की अगुवाई में मंगलवार को तहसील के अधिवक्ता भवन में एकत्रित
हुए, उसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए
जुलूस के रूप में निकले और बसस्टैंड चौराहे पर पहुंच कर पुलिस बल के विरोध
केे बावजूद वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।