फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहकर वकीलों ने ज्ञापन दिया

विज्ञापन
मांगों के लेकर एडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के वकील सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। वकीलों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की आम सभा बैठक में पूरे प्रदेश में विभिन्न घटनाओं में हुई वकीलों की हत्या के विरोध में सरकार की ओर से उचित संज्ञान न लिए जाने पर रोष जताया गया। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने, दो वर्षों में वकीलों के कल्याण के लिए लंबित 80 करोड़ रुपये की धनराशि अतिशीघ्र उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति को आवंटित करने की मांग की गई। वकीलों ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों के दावों के शीघ्र निस्तारण कर उन्हें मुआवजा दिया जाए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मिश्रा एवं महामंत्री जेपी त्रिवेदी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ता विजय प्रताप द्विवेदी, सुरेश कुशवाहा, मणिक अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह, सादिक अली, सुरेश कश्यप, राम मनोहर शुक्ला आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें