बहू और कताई मिल चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की
मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे परिवार को हटाने के लिए
बुधवार को सीओ संडीला चरन सिंह भी पहुंच गए।
पीड़ित पक्ष के वकील
और अन्य लोगाें के आ जाने पर घर का मौका मुआयना करने की बात कहकर सीओ पुलिस
बल के साथ वापस आ गए। इस दौरान पीड़ित पक्ष के वकील और सीओ की कुछ नोकझोंक
भी हुई। बुधवार को देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ संडीला ने कार्रवाई का
आश्वासन देकर अनशन खत्म करा दिया।
संडीला के सोम बाजार निवासी
शिवकुमार अपनी पत्नी के साथ आठ दिन से आमरण अनशन पर है। बुधवार को उसकी
पत्नी की हालात कुछ खराब थी। वह अचेत अवस्था में थी। उसको अनशन स्थल से
हटाने के लिए दोपहर बाद सीओ संडीला चरण सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच
गए।
इसी दौरान पीड़ित पक्ष के वकील और परिजन के साथ-साथ मीडिया
कर्मी भी पहुंच गए। इस पर सीओ पीड़ित पक्ष से जानकारी लेने लगे। इस दौरान
उनकी वकील से कुछ कहासुनी भी हुई।
इसके बाद वे पीड़ित पक्ष के वकील
और दो अन्य लोगों को अनशन स्थल से ही साथ लेकर संडीला उसके घर यह कहकर
निकल गए कि यदि बहू पप्पी के मायके पक्ष की ओर से वहां कोई रह रहा होगा तो
उससे घर खाली करवा लिया जाएगा।
अनशन पर बैठे शिवकुमार ने कहा कि
यदि उनको 25 सितंबर तक न्याय नहीं मिला तो 26 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर
में ही आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने मांग की कि कथित बहू को उनके घर से बाहर
किया जाए।