फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के नेतृत्व में बेहतरीन है यूपी की कानून व्यवस्था : नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
फोटो-36-भूमि पूजन करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व मौजूद अन्य। स्रोत आयेाजक
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कृष्ण नगरिया में वाजपेयी चौराहा पर पुलिस चौकी का निर्माण कराने के लिए भूमि पूजन किया गया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भूमि पूजन के बाद कहा कि जल्द ही चौकी का निर्माण पूरा हो जाएगा। दावा किया कि मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतरीन है।
विज्ञापन

लगभग एक माह पहले कृष्णनगरिया में एक हिस्ट्रीशीटर का बेटा टॉफी खरीदने गई मासूम को उठाकर अपने घर ले गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां जाकर मासूम को छुड़ाया था। इसी बीच आरोपी भाग निकला था। घटना के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आबकारी मंत्री घटना के कुछ दिन बाद ही पीड़ित परिवार और मोहल्लेवासियों से मिले थे।
इस दौरान लोगों ने यहां पुलिस चौकी का निर्माण कराने की मांग की थी। इस पर आबकारी मंत्री ने पुलिस अफसरों के साथ ही नगर पालिका से भी बात की थी। इसी क्रम में बुधवार शाम चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, क्रय विक्रय समिति के सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज, प्रियम मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें