फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां, 9 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र केे ग्राम बिनैका में ग्राम समाज की भूमि के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटक गईं। मारपीट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिनैका निवासी नत्थूलाल (65) ने बताया कि उसके घर के सामने ग्राम समाज की जमीन है। जिस पर वह मवेशी बांधता है। जमीन पर कब्जे को लेकर पड़ोसी रमाकांत से उसकी रंजिश चल रही है। रविवार सुबह इसी विवाद में गाली गलौज हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और भिड़ गए।
मारपीट में एक पक्ष से नत्थूलाल, उसके बेटे विनोद (45), योगेंद्र (42), मैना देवी (62) व हरिओम (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रमाकांत, उसका भाई अंबरीश (35), रामफेरे (55), रामभोली (45) भी चुटहिल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। एसओ विनोद गोस्वामी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें