फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकमित्र की कार का शीशा तोड़कर लैपटाप चुराया

विज्ञापन
हरदोई में कार की खिड़की का टूटा शीशा। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शहर में घंटाघर मार्ग पर मंगलवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बैंकमित्र की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया गया। पुलिस के दौड़ाने पर आरोपी लैपटॉप फेंककर भाग गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरिगवां निवासी चंद्रभान बैंकमित्र हैं। वह एमजी मार्ग स्थित पीएनबी शाखा में कार्यरत हैं। चंद्रभान के मुताबिक शहर के जिंदपीर चौराहा निवासी भतीजी की शादी पर मंगलवार को महिला संगीता घंटाघर मार्ग स्थित होटल में हुआ था।
जिसमें वह कार से आया था। कुछ ही देर बाद एक युवक ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप पार कर दिया। भाग रहे युवक को राहगीरों ने देखकर शोर मचा दिया। जिस पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी बीच नुमाइश मैदान में लैपटॉप फेंककर आरोपी फरार हो गया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित को लैपटॉप मिलने की सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें