फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से लाभ नहीं’

Tue, 10 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से किसानों को कोई भी लाभ नहीं मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने देश में महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ाया है।
विज्ञापन


वह सुरसा ब्लाक के मलिहामऊ स्थित श्रीराम कृष्ण परमहंस स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। कहा कि राजनीति में किसी से डरता नहीं हूं, पर कार्यकर्ताओं के आगे झुका हूं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ माह की सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है।

भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है और भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। उल्टे इस अध्यादेश का लाभ केवल पूंजीपति ही उठाएंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र, फख्रूल इस्लाम फक्कन, पीके वर्मा, नरेश दीक्षित, राम प्रकाश शुक्ला, जयजय राम वर्मा, बलराम पाल, तोताराम व श्रीराम वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें