बीवीएम इंटर कालेज में चल रही 61 वीं मंडलीय एथलेटिक माध्यमिक विद्यालयीय
प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 13
खिलाड़ियों की जीत के साथ लखीमपुर की टीम अव्वल रही। समापन के मौक पर मुख्य
अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल
जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और सभी को
जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला क्रीडा सचिव अवधेश त्रिपाठी व आयोजक
प्रधानाध्यापक प्रेमप्रकाश मिश्र की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य आतिथि
ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया
और बधाई दी। कार्यक्रम संयोजन ने डीआईओएस का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह
भेंट किया। इस दौरान जनता इंटर कालेज भरावन के प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल
गुप्ता, प्रबंधक हनुमानदीन पांडेय, रामचंद्र मिश्र प्रबंधक बीवीएम इंटर
कालेज, अशोक कुमार राय सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
अंतिम दिन के विजेता-
सब
जूनियर बालिका-प्रथम रायबरेली 44 अंक। द्वितीय लखीमपुर 39 अंक। तृतीय
उन्नाव 08 अंक, चतुर्थ हरदोई 06 अंक, पंचम लखनऊ 02 अंक। सीनियर वर्ग
बालिका- प्रथम लखनऊ 80 अंक, द्वितीय रायबरेली 38 अंक, तृतीय हरदोई 33 अंक,
चतुर्थ उन्नाव 18 अंक, पंचम लखीमपुर 11 अंक। जूनियर वर्ग बालिका- प्रथम
लखनऊ 60 अंक, द्वितीय उन्नाव 35 अंक,
तृतीय लखीमपुर 21 अंक, चतुर्थ
रायबरेली 20, पंचम हरदोई 17 अंक।
फाइनल दौड़ 100 मी0 बालक सब जूनियर-
प्रथम लोकेश कुमार लखीमपुर, द्वितीय श्रवण कुमार उन्नाव, तृतीय रामकृष्ण
हरदोई। फाइनल दौड 400 मी0 बालक सब जूनियर- प्रथम राज कश्यप हरदोई, द्वितीय
महेश कुमार लखीमपुर, तृतीय
विकास लखीमपुर।ऊंची कूद सब जूनियर बालक- प्रथम
अभिषेक पटेल उन्नाव, द्वितीय रूस्तम राना लखीमपुर, तृतीय विदेश कुमार
हरदोई। 400 मीटर सीनियर बालक- प्रथम विशाल कुमार हरदोई, द्वितीय शुभम कुमार
सीतापुर, तृतीय फूलचन्द्र लखीमपुर। लट्ठा कूद सीनियर बालक- प्रथम बृजेश
कुमार हरदोई, द्वितीय दीपक वर्मा उन्नाव, तृतीय आशीष यादव हरदोई।
हैमर
क्षेपण सीनियर बालक- प्रथम हीरालाल लखीमपुर, द्वितीय निरंकार मिश्र
सीतापुर, तृतीय संजीव कुुमार हरदोई। 5 हजार मीटर दौड़ सीनियर बालक- प्रथम
विजय कुमार रायबरेली, द्वितीय दिलीप कुमार लखीमपुर, तृतीय रमेश सहानी
लखीमपुर। 3 हजार मीटर दौड़ सीनियर बालक- प्रथम अतुल प्रताप सिंह रायबरेली,
द्वितीय बिक्की कुमार लखीमपुर, तृतीय
इन्द्रजीत यादव रायबरेली। 400 मीटर
दौड़ जूनियर बालक- प्रथम आदर्श कश्यप हरदोई, द्वितीय सतीश कुमार रायबरेली,
तृतीय जाबिद लखीमपुर। 3 हजार मीटर वाक चाल- प्रथम अजीत दीक्षित उन्नाव,
द्वितीय योगेश कुमार हरदोई। 100 मीटर
दौड़ जूनियर बालक-प्रथम अंकित यादव
रायबरेली, द्वितीय अमरेंद्र उन्नाव, तृतीय रामदेव राणा खीरी। फाइनल 100
मीटर दौड़ सीनियर बालक-प्रथम अमन सिंह रायबरेली, द्वितीय याशिर अब्बास
हरदोई, तृतीय मो. वारिस रायबरेली।