फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में बुधवार की देर शाम विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया। घटना में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी मंजू (28) पत्नी अखंड प्रताप का शव बुधवार की शाम कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गई बेटी आरना (5) के रोने की आवाज पर पहुंचे अखंड प्रताप ने शव लटकता देखा। पति के शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर आ गए।
परिजनों ने घटना की सूचना मृतका के मायके शाहजहांपुर के रौजा थाने के दिलाबरपुर निवासी पिता रामचंद्र को दी। सूचना मिलने पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आठ वर्ष पूर्व बेटी की शादी की थी। दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एसओ विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घरेलू कलह में महिला ने खुदकुशी की है। मायके पक्ष की तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें