फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरिया धनी में शनिवार शाम बुखार आने के कारण झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाकर लौटी गर्भवती की कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरिया धनी निवासी रामतीर्थ ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। शनिवार को तेज बुखार आने पर वह उसे दवा दिलाने पास के गांव राजपुर गौटिया में झोलाछाप के यहां ले गया था। झोलाछाप ने थोड़े अंतराल पर उसकी पत्नी को दो इंजेक्शन लगाए।
कुछ देर बाद वह पत्नी को लेकर घर वापस आ गया। लगभग एक घंटे बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। रामतीर्थ ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोतवाल महेश पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें