फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मुरादनगर गांव में मजदूर का शव तीसरे दिन सोमवार को तालाब में उतराता मिला। दो दिन से खोजबीन कर रहे परिजन को ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी ने झगड़कर मजदूर घर से निकला था।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गड़रियापुरवा नेवादा निवासी मानसिंह (35) पत्नी और पांच बच्चों के साथ मुरादनगर गांव में नफीस के मकान में किराये पर रहते थे। पत्नी तारावती ने बताया कि बीती 26 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे मानसिंह शराब के नशे में घर पहुंचे थे। शराब पीने की बात को लेकर ही उन लोगों के बीच में कहासुनी होने लगी। विवाद होने पर अमर सिंह घर से बाहर निकल गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के तालाब में उनका शव उतराता देखा तो सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें