फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Sun, 27 Apr 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर रूपापुर मार्ग पर कौसियापुर गांव के पास बाइक सवार मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी सवायजपुर में पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पास मिले मोबाइल फोन पर मृतक के दोस्त का फोन आ गया तो उसे घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी नीरज (29) जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली टंकियों पर मजदूरी करते थे। शनिवार की देर शाम वह अपनी भाभी किरन से हरदोई जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान सवायजपुर-रूपापुर मार्ग पर कौसियापुर गांव के पास बाइक सवार नीरज को किसी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। उसे सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पहचान न होने पर पुलिस ने शव रात में सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया और मोबाइल फोन लेकर कोतवाली आ गई। देर रात नीरज के दोस्त, कर्नाटक में मजदूरी करने वाले राहुल का फोन नीरज के मोबाइल पर आ गया। पुलिस ने फोन रिसीव कर राहुल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राहुल ने नीरज के परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद बिलखते हुए परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


-
हाल लेने को मिलाया फोन और मिली मौत की जानकारी
कर्नाटक से राहुल ने अपने दोस्त नीरज का हाल लेने के लिए फोन किया था। उसने फोन करते ही कहा कि नीरज कैसे हो, मैं राहुल बोल रहा हूं। फोन सवायजपुर कोतवाली के पुलिस कर्मी ने रिसीव किया और फिर पूरी घटना बताई। पुलिस कर्मियों ने यह भी बताया कि नीरज के मोबाइल में पासवर्ड पड़ा है और इसलिए कोई जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें