फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक और साथी मजदूर ने उसे घर पहुंचा दिया। घर में बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ निवासी जोगेंद्र (25) गांव में ही एक भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम जोगेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौरंग लादकर अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में राम दयाल के बाग के पास वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मुन्ना और मजदूर दिनेश ने जोगेंद्र को उसके घर पहुंचाया।
बुधवार सुबह घर पर ही जोगेंद्र की मौत हो गई। मृतक के भाई बड़कू की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके दो बड़े भाइयों और माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें