फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशाला भेजे गए मरदाननगर स्कूल के मसाले

Thu, 01 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
विज्ञापन
dsf - फोटो : getty images
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां ब्लाक के मरदाननगर के प्राथमिक विद्यालय की रसोई से जब्त मसाले मेरठ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस स्कूल में एमडीएम खाने से सोमवार को बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। स्कूल गए बीएसए ने बच्चों की डॉक्टरों से जांच कराने के बाद रसोई में रखे मसाले जब्त कर लिए थे।  
विज्ञापन


टड़ियावां ब्लाक के मरदान नगर के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सोयाबीन की सब्जी और रोटी परोसी। सोयाबीन में कीड़े थे। खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और बीएसए शाम को स्कूल पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने बारी-बारी से अभिभावकों, प्रधानाध्यापिका और रसोइयां से बात की। बीएसए यहां से खुला सब्जी मसाला उठा ले आए।

बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि स्कूल में एमडीएम में प्रयुक्त हो रहे सब्जी मसालों के नमूनों को खाद्य विभाग को सौंप दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि बीएसए कार्यालय से प्राप्त नमूनों को मेरठ की खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। शीघ्र ही रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें