हरदोई। मंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जिले के जीआईसी के छात्र कृष्णा पांडेय में संगीत वादन में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पॉयनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज एल्डिको ब्रांच लखनऊ में मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में जनपद के 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जनपद के अलावा सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में संगीत वादन एकल (ताल वाद्य) शास्त्रीय में राजकीय इंटर कॉलेज के कृष्णा पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रधानाचार्य एसएन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक सहित शिक्षक व परिवार के सदस्यों ने बधाई दी।