फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण के जयघोष से गूंजा मंदिर

Fri, 11 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को काजल लगाकर बड़े ही श्रद्धा भाव से सजाया तथा माखन मिश्री का भोग लगाया। इस दौरान जय जय कृष्णा के जयघोष से श्रीराम जानकी मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन


श्रीराम जानकी मंदिर में गुरुवार को सुबह से ही भक्तों का आना जाना प्रारंभ हो गया था। भगवान कृष्ण और राधा का विधि विधान से श्रंगार किया गया एवं उसके बाद उनका पूजन किया गया। भगवान को काजल लगाकर छठी उत्सव मनाया गया। भक्तों ने इस दौरान भजन व सोहर के साथ-साथ बधाई गीत गाए।

भगवान को इस अवसर पर कढ़ी एवं चावल का महाभोग लगाया गया। उसके बाद आरती गाई गई। इसके बाद परिसर में ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारा देर शाम तक आयोजित हुआ। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। भगवान कृष्ण के दर्शन पाने को श्रद्धालुओं को कतारों में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन


इस मौके पर सपत्नीक राकेश अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, श्यामा कुमार टीटू, भजन लाल, आदित्य गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, संजय
गुप्ता, विकास गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दयाराम गुप्ता, हरिओम, राधाकृष्ण गुप्त, खुशीराम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राकेश शुक्ला, रमेश, बृजकिशोर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और कमलेश सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें