फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल ने भाजपा नेता से की अभद्रता, हंगामा

Thu, 20 Jul 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े कोथावां भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बेनीगंज(हरदोई)। कोथावां विकास खंड के भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष के विरुद्ध कथित फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दिए जाने की जानकारी करने मंडल अध्यक्ष कोतवाली बेनीगंज पहुंचे। उनके साथ कोतवाल ने जमकर अभद्रता की। कोतवाल की मौजूदगी में लखनऊ में तैनात एक सिपाही तो मंडल अध्यक्ष पर चप्पल लेकर दौड़ पड़ा। विवाद की सूचना पर कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पीड़ित मंडल अध्यक्ष स्थानीय नेताओं के साथ एसपी से शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन यहां जिलाध्यक्ष ने उनके पहुंचने से पहले ही प्रकरण एसपी के सामने रख दिया। एसपी ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलियाराय सिंह निवासी सतेंद्र सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। तीन दिन पहले उनके गांव में ही अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के घर गांव के ही एक युवक ने घुसकर छेड़छाड़ की थी। इस पर पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। आरोपी को यह शंका थी कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष उनके खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। इसके चलते आरोपी ने गांव की ही एक महिला से एक प्रार्थना पत्र सतेंद्र सिंह के विरुद्ध कोतवाली में दिला दिया। इसकी जानकारी सतेंद्र ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पिंटू को दी। पिंटू गुरुवार को कोतवाली बेनीगंज पहुंचे।

पिंटू की मानें तो कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में कोतवाल के साथ गांव का ही रहने वाला एक सिपाही भी मौजूद था। उक्त सिपाही की तैनाती लखनऊ में बताई गई है। आरोप है कि कोतवाल ने मंडल अध्यक्ष के साथ जमकर बदसलूकी की। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि कोतवाल के सामने ही गैर जनपद में तैनात सिपाही ने उनके ऊपर चप्पल उतार ली। इस पर वह बाहर आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला अन्य समर्थकों के साथ कोतवाली के बाहर पहुंच गए। नाराज भाजपाइयों ने यहां से जिला मुख्यालय के लिए कूच कर दिया। इसी बीच घटना की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान, रामचंद्र राजपूत, गांगेश पाठक आदि को मिली तो वह लोग उक्त प्रकरण पर वार्ता के लिए एसपी के पास पहुंचे। एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें