कोटेदार और उसके भाई के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट
दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर टोडरपुर के कोठिला सरैया के ग्रामीणों ने
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक
ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
कलक्ट्रेट में एकत्र ग्रामीणों
में शामिल तेजपाल ने बताया कि उनके गांव का कोटेदार फर्जी निवास प्रमाण
पत्र बनवाकर दुकान का संचालन कर राशन की कालाबाजारी करता है। उसकी मां
दूसरी जगह एक अन्य राशन की दुकान का संचालन करती हैं। आरोप लगाया कि दोनों
दुकानों पर राशन की कालाबाजारी में गांव के कोटेदार का साथ उसका भाई देता
है।
बताया कि दोनों राशन की दुकानों का 73 बोरी सरकारी अनाज पिछले सप्ताह
थाना बेहटा गोकुल की पुलिस ने एक व्यापारी और उसके वाहन चालक से बरामद कर
दोनों को जेल भेजा था। मामले में पूर्ति निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट दर्ज
कराई गई, पर कोटेदार और उसके भाई पर भी रिपोर्ट दर्ज होना अत्यंत जरूरी है।
ग्रामीणोें ने कोटेदार को बदलने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने
नारेबाजी कर ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप जल्द कार्रवाई करने की मांग
की। इस मौके पर श्रीपाल, रामआसरे, पुत्तूलाल, जय जयराम, खुशीराम,
सत्येंद्र, धुन्ना, सतीश, बाबूराम, वंशीलाल, रामस्वरूप, बलवीर, बुद्धी आदि
मौजूद थे।