फोटो-21- मलिहामऊ स्थित कोविड-19 अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मौजूद विशेष सचिव हेमंत कुमार, सीएमओ डा. ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए कुछ राहत भरी खबर भी आई। मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित पांच लोग स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से सभी को घर भेज दिया गया। अब ये लोग सात दिन होम क्वारंटीन रहेंगे।
24 मई को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी युवक (37) कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसी तरह सांडी निवासी युवक (18), शाहाबाद के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल निवासी युवक (25), पाली कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक निवासी युवक (23) और पाली निवासी युवक (30) भी 24 मई को लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले थे। इन सभी के नमूने पहली बार 22 मई को जांच के लिए भेजे गए थे। डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन ने बताया कि इन सभी की कोरोना की जांच के लिए फिर से चार जून को सैंपल लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया था। शनिवार को पांचों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब ये होम क्वारंटीन रहेंगे।
फोटो- 20- रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वस्थ्य हुए लोगों को एंबुलेंस में ले जाने की कवायद में लगे स्व?- फोटो : HARDOI