हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के केहरामऊ गांव से गुरुवार शाम खेलते समय किशोर लापता हो गया। लापता किशोर का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा है। परिजनों को अनहोनी की भय बना हुआ है। वहीं पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर चुप बैठी है।
थाना क्षेत्र के केहरामऊ गांव निवासी श्रीपाल खेती करता है। उसके दो बेटों में छोटा विकास (10) शुक्रवार शाम खेलने की बात कहकर घर से गया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने गांव में तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
श्रीपाल ने दूसरे दिन थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद से पुलिस ने तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं बेटे की तलाश में पूरा परिवार भटक रहा है। चार दिन बाद भी किशोर का सुराग न लगने पर परिजनों को अनहोनी की शंका सता रही है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया किशोर की तलाशी के प्रयास किए जा रहे हैं।