फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों के खिलाफ आवाज उठाएगी भाकियू: श्यामू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी क्षेत्र के बिजगवां गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (अवध) की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व भाकियू (अवध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसमें सुधार तभी होगा जब किसान एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास दिलाएंगे।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि विकास खंड पिहानी में बड़े स्तर पर सरकारी धन का गबन किया है। अहेमी, बिजगवां, धामापुर, रसूलपुर और डर्रा आदि गांवों में विकास कार्य नहीं हुए। कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भाकियू आवाज उठाएगी।
तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि सरकार में बैठे अधिकारियों ने भी किसानों का शोषण किया है। भाकियू अब और जुल्म नहीं सहेगा, लापरवाह अफसरों के खिलाफ आवाज उठाएगी। इस मौके पर रमाकांत यादव, ओम प्रताप सिंह भोले, विजय तिवारी, वसीम खान, अमिताभ सिंह, बब्लू यादव, रामप्रकाश मौर्या, रामपाल, शिब्बू सिंह, सुशील व अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें