फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी सड़कों ने ली चार की जान

Fri, 17 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए हादसों में महिला समेत चार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकाें के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुआपुर निवासी खेमकरन का पुत्र शिशुपाल (30) अपने साथ गांव निवासी जयराम के पुत्र इच्छाराम (30) को सुबह करीब 9 बजे बाइक पर बैठाकर खेत पर धान की बेड़ लगाने जा रहा था। बिलग्राम रोड स्थित कुतुआपुर के पास तेज गति से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शिशुपाल व इच्छाराम घायल हो गए।

उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए आस पास के लोगों ने दौड़कर जीप को रुकवा चालक को बाहर खींच लिया और उसकी धुनाई कर दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक को जीप समेत कब्जे में लेकर थाने भेजा।
विज्ञापन


शिशुपाल के दो पुत्र और दो पुत्री है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर, रावबहादुर पुर निवासी भैयालाल का पुत्र संदीप (22) बाइक से हरियावां थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी बहन मालती पत्नी रामबालक के यहां जा रहे थे। रास्ते में गांव निवासी आशा (50) हरदोई जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गई।

दोनों लोग जब बाइक पर बैठकर सुरसा क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बल्लीपुर के पास दोपहर करीब एक बजे पहुंचे, इसी बीच तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार संदीप और आशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

इसी बीच सूचना पर पहुंचे कोतवाली देहात प्रभारी अरुण कुमार राय ने लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों ने बताया कि संदीप की एक साल पहले बेनीगंज क्षेत्र निवासी संगीता के साथ शादी हुई थी। वहीं आशा के चार बच्चे है।

उधर, पिहानी थाना क्षेत्र के ऐठाखेड़ा गांव निवासी मनीराम का पुत्र संदीप (28) बाइक से बीती रात हरदोई से घर की ओर जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें