फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली जागरूकता पोलियो रैली

Sat, 25 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने को शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों से डीएम ने पोलियो अभियान के विषय में जानकारी ली। जिसको कई बच्चों ने जवाब दिया तो कई इधर उधर देखने लगे।
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को गांधी मैदान से रैली निकाली गई। रैली को रवाना करने से पूर्व डीएम रमेश मिश्र ने बच्चों का सामान्य ज्ञान परखा। उन्होंने पोलियो अभियान के उद्देश्य, उसके लक्षण, कितनी आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना चाहिए आदि के विषय में प्रश्न पूछे। वह काफी देर तक बच्चाें से बातचीत करते रहे।

इसके बाद रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान में सभी सहयोग करे और जिले को पोलियोे मुक्त बनाने में भागीदार बने। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर नुमाइश चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, कचहरी चौराहा होते हुए वापस गांधी मैदान में समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली में सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. सुरेश अग्निहोत्री समेत अन्य अफसर शामिल थे। उधर, पिहानी के इस्लामगंज में रैली निकाल कर मदरसा अहयाउलूम के छात्र-छात्राओं ने अवाम को पोलियो अभियान के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर मदरसा अहयाउलूम के प्रधानाचार्य मौलाना उसमान गनी मजाहिरी, बीएमसी वसीम सिद्दीकी, हाफिज सलीमुल्लाह, हाफिज महमूद, नईमुद्दीन अंसारी, इशरत खां, यूनीसेफ की सीएमसी नाज फातिमा, हिना खातून आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें