फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिलग्राम सीएचसी में मुफ्त हो सकेेंगी किडनी और लिवर की जांचें

विज्ञापन
फोटो-10-इसी भवन में संचालित होगी आधुनिक पैथालॉजी। संवाद  
विज्ञापन
बिलग्राम। स्थानीय बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। लिवर और किडनी संबंधी जांचें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क हो सकेंगी। इसके लिए सीएचसी को मशीनें मिल गई हैं। परिसर स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब बनाई जा रही है। बिजली का कनेक्शन मिलते ही यहां जांचें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। शासन का प्रयास है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की महत्वपूर्ण जांचों की व्यवस्था कर ली जाए। उद्देश्य यह है कि मरीजों को जांच कराने के लिए प्राइवेट पैथाेलॉजी और जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। इसी क्रम में बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री मशीन उपलब्ध कराई गई हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक सीबीसी संबंधी जांचें सीएचसी पर निशुल्क हो जाती थीं। कुछ और जांच भी हो जाती थी लेकिन अत्याधुनिक मशीन मिल जाने से लिवर और किडनी की जांच कराई जा सकेंगी। सीएचसी में यह जांचें बिलकुल मुफ्त होंगी। अधीक्षक ने बताया कि बिजली कनेक्शन मिलना बाकी रह गया है। बाकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें